
भूमिका – सत्य का धर्म या रणनीतिक असत्य का ढांचा?
जब किसी व्यवस्था को “परम सत्य” या “ईश्वरीय मार्ग” के रूप में प्रस्तुत किया जाता है, तो उसमें सत्यनिष्ठा (Absolute Truthfulness) को बिना किसी शर्त के सर्वोच्च स्थान मिलना चाहिए। परंतु, इस्लामी धर्मग्रंथों, हदीसों और न्यायशास्त्र (Fiqh) का सूक्ष्म अध्ययन यह प्रकट करता है कि यहाँ झूठ, गोपनीयता और धोखे को केवल व्यक्तिगत अपवाद नहीं, बल्कि संस्थागत और रणनीतिक उपकरण (Institutional and Strategic Tools) के रूप में मान्यता दी गई है।
यह विश्लेषण पूरी तरह आलोचनात्मक है और यह दर्शाता है कि कैसे ये सिद्धांत व्यावहारिक रूप से काम करते हैं।
1. वैचारिक ढांचा: संस्थागत झूठ और उसके प्रकार
इस्लामी कानून (शरीअत) और सिद्धांतों में सत्य को छिपाने या हेरफेर करने के लिए विशिष्ट शब्दावलियों का वर्गीकरण किया गया है। आलोचकों के अनुसार, यह इस बात का प्रमाण है कि छल को एक व्यवस्थित विज्ञान (Systematic Science) का रूप दिया गया है।
क. तक़िय्या (Taqiyya – تقية): रणनीतिक पहचान छुपाना
परिभाषा और सिद्धांत: अपनी वास्तविक आस्था, इरादों या विचारों को छिपाना और सामने वाले के अनुसार व्यवहार करना ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके या व्यापक इस्लामी हितों को साधा जा सके।

प्रमाणिक स्रोत:
कुरान (3:28):لَا يَتَّخِذِ الْمُؤْمِنُونَ الْكَافِرِينَ أَوْلِيَاءَ مِنْ دُونِ الْمُؤْمِنِينَ وَمَنْ يَفْعَلْ ذَلِكَ فَلَيْسَ مِنَ اللَّهِ فِي شَيْءٍ إِلَّا أَنْ تَتَّقُوا مِنْهُمْ تُقَاةً
Lā yattakhidhi-l-mu’minūna-l-kāfirīna awliyā’a min dūni-l-mu’minīn… illā an tattaqū min’hum tuqātan
“ईमान वाले काफ़िरों को (मुसलमानों को छोड़कर) अपना मित्र न बनाएं… सिवाय इसके कि तुम उनसे बचाव के लिए ‘तुकातन’ (तक़िय्या) करो।”
तफ़सीर अल-जलालैन: इस आयत की व्याख्या में स्पष्ट लिखा है कि यदि मुसलमान गैर-मुसलमानों की सत्ता या प्रभाव के अधीन हों, तो वे अपनी सुरक्षा या लाभ के लिए ऊपर से दोस्ती दिखा सकते हैं, लेकिन उनके दिल में दुश्मनी ही रहनी चाहिए।
शिया परंपरा (अल-काफ़ी, खंड 2, पृष्ठ 217): जहाँ सुन्नी न्यायशास्त्र में इसे मुख्य रूप से संकट काल का साधन माना गया है, वहीं शिया न्यायशास्त्र में इसे धर्म का एक अनिवार्य स्तंभ घोषित किया गया: “तक़िय्या मेरा धर्म है और मेरे पूर्वजों का भी धर्म है, जिसका तक़िय्या नहीं उसका कोई ईमान नहीं।”
आलोचनात्मक विमर्श: यह सिद्धांत किसी भी सामाजिक ताने-बाने के भरोसे को पूरी तरह समाप्त कर देता है। यदि कोई व्यक्ति धार्मिक रूप से यह मानने के लिए स्वतंत्र है कि वह अपनी वास्तविक निष्ठा को छिपा सकता है, तो उसकी बाहरी शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की हर बात एक रणनीतिक मुखौटा (Strategic Mask) मात्र बनकर रह जाती है।
यदि किसी धर्म को अपनी रक्षा के लिए झूठ की रणनीति चाहिए, तो वह केवल धर्म नहीं बल्कि एक राजनीतिक प्रोजेक्ट भी है। आज तक़़य्या, राजनीतिक इस्लाम का सबसे अहम हथियार बन चुका है। (तक़़य्या)
ख. कितमान (Kitman – كتمان): आधा सच, पूरा धोखा
सिद्धांत: किसी तथ्य का केवल एक हिस्सा इस तरह बताना कि सुनने वाला भ्रमित हो जाए और वास्तविक अर्थ पूरी तरह बदल जाए। इसे “सत्य का चयनात्मक प्रस्तुतिकरण” कहा जा सकता है।

क्लासिक उदाहरण (कुरान 5:32 बनाम 5:33):
- आधुनिक विमर्श में अक्सर कुरान 5:32 का आधा हिस्सा उद्धृत किया जाता है: “जिसने किसी एक इंसान का कत्ल किया, उसने पूरी इंसानियत का कत्ल किया।” इसे इस्लाम की शांतिप्रियता के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
- छिपाया गया सच (कितमान): इसी आयत का पूरा संदर्भ यह है कि यह आदेश मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि बनी इस्राईल (यहूदियों) के लिए लिखा गया था। इसके तुरंत बाद, यानि अगली हि आयत, सूरा 5:33 में मुसलमानों के लिए वास्तविक आदेश आता है:إِنَّمَا جَزَاءُ الَّذِينَ يُحَارِبُونَ اللَّهَ وَرَسُولَهُ… أَنْ يُقَتَّلُوا أَوْ يُصَلَّبُوا أَوْ تُقَطَّعَ أَيْدِيهِمْ وَأَرْجُلُهُمْ مِنْ خِلَافٍ “जो लोग अल्लाह और उसके रसूल के खिलाफ लड़ते हैं और धरती पर फसाद फैलाते हैं, उनकी सजा यह है कि उन्हें कत्ल किया जाए, सूली पर चढ़ाया जाए, या उनके हाथ-पैर विपरीत दिशाओं से काट दिए जाएं…”
अब सोचिए – अल्लाह से कौन लड़ सकता है?
उत्तर है: जो भी मुहम्मद का विरोध करता था, उसे “अल्लाह से लड़ने वाला” कह दिया गया और उसकी हत्या जायज़ हो गई।
नतीजा: यह केवल आधी आयत छिपाने की बात नहीं, बल्कि पूरे संदर्भ को छिपाना है। यही है असली कितमान।
विमर्श: ‘अल्लाह और रसूल से लड़ने’ की परिभाषा इतनी व्यापक है कि पैगंबर की आलोचना या इस्लामी संप्रभुता को न मानना भी इसमें शामिल कर लिया गया। आधी आयत दिखाकर इस्लाम को “शांतिपूर्ण” दिखाना, और पूरी दुनिया को प्रभावित करना और अगली ही आयत के क्रूर दंड विधान को छिपा लेना ‘कितमान’ का सबसे बड़ा प्रमाण है।
सत्य छिपाना भी झूठ है, इसे धार्मिक पवित्रता नहीं कहा जा सकता। (कितमान)
ग. तौरिया (Tawriya – تورية): शाब्दिक दोगलापन (Mental Reservation)
सिद्धांत: ऐसे शब्दों का चुनाव करना जिसके दो अर्थ निकलते हों। बोलने वाला मन में एक अर्थ सोचता है (जो तकनीकी रूप से सच हो सकता है), लेकिन सामने वाला उसका दूसरा अर्थ समझता है।

व्यावहारिक अनुप्रयोग: यदि कोई मुसलमान किसी गैर-मुसलमान से कहे, “मैं तुम्हारी बहुत इज़्ज़त करता हूँ,” तो तौरिया के तहत उसका आंतरिक अर्थ यह हो सकता है कि “मैं एक इंसान के रूप में तुम्हारी संरचना की इज़्ज़त करता हूँ, न कि तुम्हारी काफ़िर पहचान की।”
विमर्श: यह भाषा के साथ की जाने वाली एक कुटिल धोखाधड़ी है, जिसे इस्लामी विद्वान “सीधे झूठ बोलने से बचने का पवित्र तरीका” कहते हैं, परंतु नैतिक धरातल पर यह शुद्ध दोगलापन है।
तफ़सीर इब्न कसीर:
“मुसलमान युद्ध या संघर्ष में गैर-मुसलमान को धोखा देने के लिए झूठ या अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग कर सकता है।”
आलोचना:
जब स्वयं मुहम्मद ने कहा “अल-हरबु खुद‘अह” (जंग Dhokaछल है), तो यह दर्शाता है कि इस्लामी रणनीति की जड़ ही छल-कपट पर आधारित है।
Sahih Bukhari 3029 (Scan from Quran.com)
Sahih Muslim 1739 (Scan from sunna.com)
जब तक इस्लाम सत्ता में न आ जाए, तब तक छल और झूठ की रणनीति जायज़ मानी जाती है।
घ. दरूरा (Darura – الضرورة): मजबूरी में हराम को हलाल करना
- सिद्धांत: आपातकाल या किसी कथित “खतरे” की स्थिति में, आत्मरक्षा या इस्लामी हितों की रक्षा के लिए उन सभी चीजों को करने की छूट मिल जाती है जो सामान्यतः वर्जित (हराम) हैं।

- प्रमाणिक स्रोत और फिक़्ह सिद्धांत:
- कुरान (16:106): “जो ईमान लाने के बाद कुफ़्र करे… सिवाय उस व्यक्ति के जो मजबूर किया गया हो और उसका दिल ईमान पर क़ायम रहा हो।”
- न्यायशास्त्र का नियम: अल-दारुरात तुब़ीह अल-महज़ुरात अर्थात “ज़रूरत हराम चीज़ों को भी वैध (हलाल) कर देती है।”
- आलोचना: इसका मतलब यह हुआ कि एक मुसलमान बाहरी तौर पर झूठ बोले, धोखा दे, या गैर-इस्लामी आचरण करे, और बाद में यह कहकर बच जाए कि “दिल से मैं ईमान पर था।” यह धर्मनिरपेक्ष समाजों में रहने वाले मुसलमानों को कानून और समाज के प्रति अपनी जवाबदेही से बचने की एक धार्मिक ‘सेफ-एग्जिट स्कीम’ प्रदान करता है।
ङ. मरूना (Maruna – مرونة): अवसरवादी लचीलापन
- सिद्धांत: गैर-इस्लामी समाजों या व्यवस्थाओं में “आधुनिक, मध्यम और सहिष्णु” दिखने के लिए अस्थायी रूप से शरीअत के कुछ कठोर नियमों को स्थगित या शिथिल कर देना।
- व्यावहारिक अनुप्रयोग (यूसुफ़ अल-करदावी की शिक्षाएँ): आधुनिक इस्लामी विचारकों (जैसे मुस्लिम ब्रदरहुड) के अनुसार, यदि अंतिम उद्देश्य इस्लाम की सेवा और उसका विस्तार है, तो मुसलमान पश्चिमी या गैर-इस्लामी समाजों में घुलने-मिलने के लिए क्लबों में जा सकते हैं, आधुनिक वेशभूषा अपना सकते हैं और शरीअत की सख़्ती को ढीला कर सकते हैं।

यूसुफ़ अल-करदावी (मुस्लिम ब्रदरहुड) – प्राथमिकताएँ:
“कठोर literalism” छोड़कर व्यवहार में लचीलापन दिखाना चाहिए, ताकि समाज में आसानी से प्रवेश कर सकें।
Jonathan D. Halevi (Jerusalem Center for Public Affairs, 2009) के अनुसार, क़रदावी की इस teaching का अर्थ यह है कि मुसलमान कभी-कभी शरीअत की सख़्ती को ढीला कर सकते हैं – बशर्ते अंतिम उद्देश्य इस्लाम की सेवा हो।
“मरूना का प्रयोग करो ताकि समाज में घुल-मिल सको… क्लबों में जाओ… बशर्ते तुम्हारी नीयत इस्लाम की सेवा करना हो।”
- आलोचना: यह वास्तविक धार्मिक सुधार या लचीलापन नहीं है, बल्कि एक गहरी अवसरवादी रणनीति है-“जब तक कमज़ोर हो, तब तक आधुनिक और नरम दिखो; और जैसे ही ताक़तवर बनो, अपना असली कठोर शरीअती चेहरा दिखाओ।”
च. तयसीर (Taysir – تيسير): सुविधा अनुसार शरीअत
- सिद्धांत: जब इस्लामी नियम बहुत कठोर या गैर-मुसलमानों के बीच अव्यवहारिक या अलोकप्रिय लगने लगें, तो उन्हें अस्थायी रूप से “सुगम” या “उदार” बनाकर पेश करना।
- प्रमाणिक स्रोत:
- कुरान (2:185): “अल्लाह तुम्हारे लिए आसानी चाहता है और कठिनाई नहीं चाहता।”
- फिक़्ह सिद्धांत: अल-मशक्क़ह तज्लिबु अल-तयसीर अर्थात “कठिनाई अपने साथ आसानी (ढील) को लाती है।”

- आलोचना: इस सिद्धांत का उपयोग अक्सर इस्लाम का एक “सॉफ्ट” और “मानवतावादी” चेहरा दिखाकर गैर-मुसलमानों को आकर्षित करने के लिए किया जाता है, ताकि वास्तविक शरीअत के राजनीतिक और दंडात्मक पहलुओं को तब तक छिपाकर रखा जा सके जब तक कि इस्लामी सत्ता मजबूत न हो जाए।
2. सैन्य और राजनीतिक कूटनीति में छल का संस्थागतकरण
इस्लाम में युद्ध केवल एक सामयिक घटना नहीं है, बल्कि दुनिया को दो हिस्सों में बांटने का वैचारिक आधार है: दारुल-इस्लाम (जहाँ इस्लाम का शासन है) और दारुल-हरब (युद्ध का क्षेत्र)। मतलब जब तक पूरी दुनिया मे इस्लाम की सत्ता स्थापित नहीं है तब तक युद्ध अपरिहार्य है, इस निरंतर वैचारिक युद्ध में छल को एक वैध हथियार माना गया है।
क. “जंग धोखा है” (War is Deceit)
प्रमाणिक स्रोत:
सहीह बुखारी (हदीस 3029) और सहीह मुस्लिम (हदीस 1739): पैगंबर मुहम्मद ने स्पष्ट रूप से घोषणा की: “जंग धोखा है (War is deceit/strategy).”
Sahih Bukhari 3029 (Scan from Quran.com)
Sahih Muslim 1739 (Scan from sunna.com)
ऐतिहासिक क्रियान्वयन:
कअब बिन अल-अशरफ की हत्या (सहीह बुखारी 4037): यह हदीस इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कैसे एक राजनीतिक विरोधी को ठिकाने लगाने के लिए व्यक्तिगत भरोसे और धोखे का संस्थागत उपयोग किया गया। कअब बिन अल-अशरफ (एक यहूदी कवि जो पैगंबर के नबी होने के दावे की आलोचना करती कविताएं लिखता था) से पैगंबर अत्यधिक परेशान थे और उन्होंने अपने अनुयायियों से पूछा कि कौन उसका खात्मा करेगा। इस काम के लिए मोहम्मद बिन मसरमा ने पैगंबर से झूठ बोलने और कअब को धोखा देने की विशेष अनुमति मांगी, जो उसे दे दी गई।
- धोखे और हत्या की क्रूर रणनीति: मसरमा दो अन्य साथियों के साथ कअब के पास गया। रणनीति के मुताबिक मसरमा ने अपने साथियों से पहले ही कह दिया था, “जब कअब आएगा, तो मैं उसके बालों को छूकर सूंघूँगा। जब तुम देखो कि मैंने उसके सिर को मजबूती से पकड़ लिया है, तो उस पर टूट पड़ना।” जब कअब बिन अल-अशरफ कीमती इत्र की खुशबू बिखेरता हुआ अपने घर से नीचे आया, तो मोहम्मद बिन मसरमा ने उसकी तारीफ करते हुए कहा, “मैंने आज तक इतनी बेहतरीन खुशबू नहीं सूंघी।” कअब ने गर्व से कहा, “मेरे पास अरब की सबसे बेहतरीन महिलाएं हैं जो उच्च श्रेणी के इत्र का उपयोग जानती हैं।” मसरमा ने कअब से चालाकी से पूछा, “क्या तुम मुझे अपना सिर सूंघने की अनुमति दोगे?” कअब ने कहा, “हाँ।” मसरमा ने कअब का सिर सूंघा और अपने साथियों को भी सुंघाया। कअब का भरोसा जीतने के बाद मसरमा ने दोबारा कहा, “क्या तुम मुझे एक बार फिर अनुमति दोगे?” कअब ने फिर हामी भर दी। जैसे ही मसरमा ने कअब के सिर पर अपनी पकड़ मजबूत की, उसने चिल्लाकर अपने साथियों से कहा, “इस पर टूट पड़ो!” और इस तरह कअब का विश्वास जीतकर, उसे बातों में उलझाकर धोखे से उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद वे पैगंबर के पास गए और उन्हें इस सफलापूर्वक किए गए कत्ल की जानकारी दी।
- आलोचना: यह घटना स्पष्ट करती है कि इस्लाम में केवल युद्ध के मैदान में ही नहीं, बल्कि सामान्य परिस्थितियों में भी अपने वैचारिक या राजनीतिक विरोधियों को समाप्त करने के लिए मित्रता का ढोंग करना, विश्वास जीतना और अंततः घात लगाकर (धोखे से) हत्या कर देने को न केवल जायज़ माना गया, बल्कि इसे पैगंबर की सीधी अनुमति प्राप्त थी।
बनू मुस्तलिक पर अचानक हमला (सहीह बुखारी 2541): इस कबीले पर तब अचानक हमला किया गया जब वे बेखबर अपने खेतों मे काम कर रहे थे और जानवरों को पानी पिला रहे थे। बिना किसी पूर्व चेतावनी या संधि उल्लंघन के इस तरह का हमला रणनीतिक छल का हिस्सा था।

ख. संधियों में कूटनीतिक चालाकी (Breaking of Treaties)
सहीह मुस्लिम 1731C:
“जब संधि करो तो अल्लाह या उसके रसूल के नाम पर सुरक्षा मत दो। बल्कि अपने नाम पर दो या अपने साथियों के नाम पर।”
- अल्लाह के नाम पर सुरक्षा न देने का निर्देश (सहीह मुस्लिम 1731C): सैन्य अभियानों के दौरान सेनापतियों को यह विशिष्ट निर्देश था कि यदि दुश्मन आत्मसमर्पण या सुरक्षा (अमान) मांगे, तो उन्हें अल्लाह या उसके रसूल के नाम पर सुरक्षा का वादा नहीं देना चाहिए, बल्कि अपने या अपने साथियों के नाम पर देना चाहिए।
- कारण और आलोचना: यदि वादा अल्लाह या रसूल के नाम पर किया गया और उसे बाद में रणनीतिक कारणों से तोड़ना पड़ा, तो इससे इस्लाम की ईश्वरीय साख पर बट्टा लगता। और इससे जरूरत पड़ने पर इस्लामी सत्ता को संधि तोड़ने में बहुत सोच विचार नहीं करना पड़ता। इंसानी नाम पर किया गया वादा तोड़ने पर उसे एक व्यक्तिगत भूल या कूटनीतिक आवश्यकता कहकर आसानी से सही ठहराया जा सकता था। यह इस बात का अकाट्य प्रमाण है कि संधियों को केवल तब तक बनाए रखने का इरादा होता था जब तक कि मुसलमान कमजोर स्थिति में हों।
- हुदैबिया की संधि और बाद का इतिहास: हुदैबिया की १० वर्षों की शांति संधि को मुसलमानों ने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक विराम (Breathing Space) के रूप में इस्तेमाल किया और शक्ति संचय होते ही मक्का पर चढ़ाई कर दी गई। बाद के इतिहास में भी औरंगज़ेब द्वारा सिख गुरुओं से किए गए विश्वासघात इसी कूटनीतिक छल की गवाही देते हैं।

ऐतिहासिक उदाहरण
- हुदैबिया की संधि – पहले की, फिर तोड़ी।
- बनू मुस्तलिक पर हमला – सहीह बुखारी 2541 – सुबह-सुबह अचानक धावा।
- ख़ैबर पर हमला – सहीह बुखारी 371 – फिर वही रणनीति।
- बाद का इतिहास: टीपू सुल्तान की संधि तोड़ना, और औरंगज़ेब का सिख गुरुओं से विश्वासघात।
“मतलब संधि करो और तोड़ दो जायज है, दुश्मन को बात करने के लिए बुलाओ और कैद कर लो या मार दो, सोते दुश्मन पर हमला करो मार दो सब जायज”
3. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में झूठ की वैधता: नैतिक संकट
झूठ की यह स्वीकृति केवल युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामान्य सामाजिक और पारिवारिक संरचना के भीतर भी प्रवेश करती है, जिससे इसकी नैतिक सीमाएं पूरी तरह समाप्त हो जाती हैं।
क. तीन स्वीकृत झूठ (The Three Exceptions)
- प्रमाणिक स्रोत:
- जामिउत-तिर्मिज़ी (हदीस 1939) और सहीह मुस्लिम (2605A): पैगंबर ने कहा कि तीन परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी स्थिति में झूठ बोलना जायज़ नहीं है: युद्ध में, दो लोगों में सुलह कराने के लिए, और पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बनाए रखने के लिए।
Jami‘ al-Tirmidhi 1939 (Scan from sunna.com)
Sahih Muslim 2605 (Scan from sunna.com)

ख. इस छूट का तार्किक विश्लेषण
यह हदीस झूठ की कोई मात्रात्मक या नैतिक सीमा तय नहीं करती, जिससे समाज में गंभीर नैतिक संकट उत्पन्न होते हैं:
- पारिवारिक स्तर पर: विद्वान इसके बचाव में कहते हैं कि पत्नी की सुंदरता की झूठी तारीफ करना इसमें शामिल है। परंतु, चूंकि सिर्फ “तारीफ करना” जैसी कोई कानूनी सीमा तय नहीं है, इसलिए यदि एक पति अपनी पहली शादी, गुप्त संपत्ति, या किसी अन्य गंभीर बात को छिपाने के लिए अपनी पत्नी से लगातार झूठ बोलता है, तो इस्लामी न्यायशास्त्र के अनुसार वह पापी नहीं है क्योंकि उसका उद्देश्य “रिश्ता बचाना” है। क्या ऐसी व्यवस्था में महिलाओं के अधिकारों और विश्वास की रक्षा संभव है?
- सामाजिक स्तर पर (सुलह के नाम पर): यदि दो पक्षों में विवाद है और एक पक्ष ने गंभीर अपराध (जैसे चोरी, हत्या या वित्तीय गबन) किया है, तो उनके बीच “सुलह” कराने के नाम पर इस हदीस के तहत सच को पूरी तरह दबाया या बदला जा सकता है। क्यूकी झूठ की कोई सीमा तय नहीं की गई, यह न्याय के सिद्धांत (Principle of Justice) की हत्या है, क्योंकि यहाँ सत्य से बड़ा स्थान ‘समझौते’ को दे दिया गया है।
हदीस कोई सीमा नहीं बताती। परिणाम: जीवन के हर स्तर पर झूठ की वैधता।
क्योंकि जंग(दुश्मन), दोस्त और बीवी के सिवा बचा कौन जिस से झूठ बोलने की जरूरत हो?
4. “अल-मकर”: जब छल ईश्वर का ही गुण बन जाए
लेख का सबसे गंभीर और गहरा आलोचनात्मक बिंदु यह है कि चालाकी और गुप्त योजना बनाने की इस प्रवृत्ति को स्वयं ईश्वर (अल्लाह) के मुख्य चरित्र के रूप में स्थापित कर दिया गया है।
क. भाषाई और व्याख्यात्मक यथार्थ
- कुरान (3:54): “उन्होंने (काफ़िरों ने) मकर किया, और अल्लाह ने भी मकर किया; और अल्लाह सबसे बेहतरीन मकर करने वाला है।”
कुरान 3:54:
وَمَكَرُوا۟ وَمَكَرَ ٱللَّهُۖ وَٱللَّهُ خَيْرُ ٱلْمَـٰكِرِينَ
Wa makarū wa makarallāh, wallāhu khayru-l-mākirīn
“उन्होंने षड्यंत्र किया, और अल्लाह ने भी षड्यंत्र किया, और अल्लाह सबसे बड़ा षड्यंत्रकारी है।”
मकर षड्यंत्र या मक्कारी का रूट वर्ड है।
- कुरान (8:30): “वे भी मकर (चालें) चल रहे थे और अल्लाह भी मकर कर रहा था, और अल्लाह सबसे अच्छा मकर करने वाला (खैरुल माकिरीन) है।”

ख. क्लासिकल तफ़सीर बनाम आधुनिक अपोलोजेटिक्स (Apologetics)
- शास्त्रीय विद्वानों की स्वीकारोक्ति: अल-कुर्तबी और इब्न कसीर जैसे प्राचीन और प्रामाणिक व्याख्याकारों ने स्वीकार किया है कि अरबी भाषा में ‘मकर’ (مكر) का शाब्दिक अर्थ Khid’ah (छल, कुटिल योजना या गुप्त युक्ति) ही है। उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि अल्लाह का मकर सर्वोच्च है क्योंकि वह विरोधियों को भनक लगे बिना उनकी ही चालों को उनके खिलाफ इस्तेमाल कर देता है।
तफ़सीर उद्धरण
1. तफ़सीर इब्न कसीर (सूरा 3:54 पर):
“They (the disbelievers) plotted (makaroo), and Allah also plotted (makara Allah), and Allah is the best of plotters.”
(अर्थात – काफ़िरों ने चाल चली, और अल्लाह ने भी चाल चली, और अल्लाह सबसे बढ़कर चाल चलने वाला है।)
2. तफ़सीर अल-क़ुर्तबी (सूरा 8:30 पर):
“Al-makr means deception (khid‘a), and Allah’s makr is to requite them for their plots, overturning them against themselves.”
(अर्थात – मक़र का अर्थ छल है; और अल्लाह का मक़र यह है कि वह उनकी चालों को उन्हीं पर पलट देता है।)

- आधुनिक उलेमा का भटकाव: आधुनिक इस्लामी प्रचारक इस नकारात्मक अर्थ से बचने के लिए अंग्रेजी या हिंदी अनुवादों में इसे “The Best of Planners” (सर्वश्रेष्ठ योजनाकार) लिख देते हैं। परंतु, अरबी में योजना के लिए ‘तदबीर’ या ‘योजना’ जैसे शब्द मौजूद हैं। ‘मकर’ शब्द का जानबूझकर उपयोग यह दिखाता है कि ईश्वरीय सत्ता को एक “विशाल राजनीतिक रणनीतिकार” (Grand Political Strategist) के रूप में चित्रित किया गया है, न कि एक परम पावन, पारदर्शी और निरपेक्ष सत्य के रूप में।
अल्लाह द्वारा क़सम तोड़ने की अनुमति
कुरान 5:89:
“अगर कोई अल्लाह की क़सम भी तोड़े, तो बस दस गरीबों को खाना खिलाकर माफी पा सकता है।”

- अल्लाह द्वारा क़सम तोड़ने की अनुमति (कुरान 5:89): यदि कोई अल्लाह के नाम की सबसे पवित्र कसम भी खाकर तोड़ दे, तो वह दस गरीबों को खाना खिलाकर या सामान्य ‘फाइन’ देकर उससे मुक्ति पा सकता है। जब ईश्वरीय नाम की कसमें इतनी सस्ती शर्तों पर तोड़ी जा सकती हों, तो उस व्यवस्था की साख पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।
यानी सबसे पवित्र वचन – अल्लाह के नाम की क़सम – भी सस्ती “फाइन” देकर तोड़ी जा सकती है?
निष्कर्ष: क्या यह सत्य का धर्म है या राजनीतिक विस्तारवाद का हथियार?
यदि किसी विचार या धर्म को अपने विस्तार, अस्तित्व और प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए संस्थागत झूठ (तक़िय्या), सत्य के चयनात्मक विलोपन (कितमान), शाब्दिक दोगलेपन (तौरिया), सुविधावादी आचरण (दरूरा, मरूना, तयसीर), संधियों को रणनीतिक रूप से तोड़ने की कूटनीति, और स्वयं ईश्वर के स्तर पर ‘मकर’ (छल) को वैध ठहराने की आवश्यकता पड़ती है… तो वह अंततः एक आध्यात्मिक या नैतिक आंदोलन नहीं रह जाता।
वह मूल रूप से एक अति-महत्वाकांक्षी राजनीतिक-सैन्य प्रोजेक्ट (Geopolitical Project) का रूप ले लेता है, जो धर्मपरायणता और ईश्वर के मुखौटे का उपयोग करके दुनिया पर अपना एकाधिकार स्थापित करना चाहता है। निरपेक्ष सत्य को कभी भी स्वयं को सिद्ध करने के लिए झूठ और धोखे के बैसाखियों की आवश्यकता नहीं होती।
यदि किसी धर्म को अपने “सत्य” को फैलाने के लिए
- झूठ,
- धोखे,
- आधा सच,
- क़सम तोड़ना
जैसे तरीकों की ज़रूरत है, तो वह धर्म ईश्वर की ओर नहीं बल्कि राजनीतिक प्रभुत्व की ओर बढ़ रहा है।
सच्चा धर्म टकराव या छल से नहीं, बल्कि नैतिकता और सत्यनिष्ठा से पनपता है।
परंतु कुरान, फ़िक़्ह और पैग़ंबर की रणनीति यह दिखाती है कि झूठ संस्थागत रूप से इस्लामिक विस्तारवाद का हथियार है।
अंतिम प्रश्न
अगर इस्लाम को “सच” फैलाने के लिए भी झूठ का सहारा लेना पड़ता है…
तो क्या वह सच में “सच” है?
या बस एक कुटिल प्रचारतंत्र, जो धर्म का मुखौटा पहनकर राजनीति करता है?
यह लेख किसी अंतिम निष्कर्ष का दावा नहीं करता, बल्कि केवल प्रश्न और विचार-विमर्श प्रस्तुत करता है। कृपया इन बातों पर अपने विवेक और अध्ययन के आधार पर स्वयं सोचें और समझें।
📢 यह लेख आपको उपयोगी लगा?
🙏 हमारे प्रयास को support करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
