क़ुरान और मानवता – एक आलोचनात्मक विवेचन

(धार्मिक ग्रंथों, ऐतिहासिक तफ़सीरों और आधुनिक मानवाधिकारों के चश्मे से एक विश्लेषण)

प्रस्तावना: दावे बनाम ज़मीनी हक़ीक़त

अक्सर सार्वजनिक मंचों पर यह दावा किया जाता है कि “इस्लाम शांति का धर्म है” और “क़ुरान संपूर्ण मानवता के लिए कल्याण का संदेश है।” परंतु, जब हम पारंपरिक इस्लामी विद्वानों (मुफ़स्सिरों) की व्याख्याओं और स्वयं क़ुरान के टेक्स्ट का गहन अध्ययन करते हैं, तो ये दावे वैचारिक रूप से कमज़ोर साबित होते हैं। 

क़ुरान की अनेक आयतें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से गैर-मुसलमानों (काफ़िरों) के प्रति नफ़रत, हिंसा, असहिष्णुता, सामाजिक अलगाव, युद्ध, स्त्रियों के दमन और दासप्रथा (Ghulami) को धार्मिक वैधता प्रदान करती हैं।

जब भी इन कठोर आयतों पर सवाल उठाए जाते हैं, तो आधुनिक इस्लामी विद्वान और मौलवी द्वारा अक्सर रक्षात्मक (Apologetic) बहाने बनाए जाते हैं। वे काफ़िर (अविश्वासी), कुफ़्र (अविश्वास) और शिर्क (बहुदेववाद) जैसे शब्दों के अर्थ को संदर्भ से बाहर बताने की कोशिश करते हैं। वे कहते हैं कि “यह केवल उस दौर के युद्धों के लिए था” या “यह सभी गैर-मुसलमानों पर लागू नहीं होता।” 

लेकिन सच क्या है?
प्रामाणिक अरबी शब्दकोश और ऐतिहासिक तफ़सीरें (व्याख्याएँ) कुछ और ही कहानी बयां करती हैं, जब हम अरबी भाषा के वास्तविक अर्थ और प्रामाणिक तफ़सीरों (व्याख्याओं) का सहारा लेते हैं, तो स्पष्ट हो जाता है कि ये शब्द हर गैर-मुस्लिम पर लागू होते हैं:

  • काफ़िर (كافر): वह जो इस्लाम के बुनियादी दावों (अल्लाह और उसके रसूल) को स्वीकार नहीं करता। (कुरान 2:98)
  • कुफ़्र (كفر): इस्लाम के सिद्धांतों को नकारना या अविश्वास करना।
  • शिर्क (شرك): अल्लाह के अलावा किसी और की उपासना करना (जैसे मूर्तिपूजा या बहुदेववाद)।

इस भाषाई और धार्मिक परिभाषा के अनुसार, ये शब्द सीधे तौर पर दुनिया के हर हिंदू, बौद्ध, जैन, यहूदी, ईसाई और नास्तिक पर समान रूप से लागू होते हैं।

काफिर कौन है पढ़ें


भाग 1: वैचारिक विभाजन – “सारी भलाई सिर्फ मोमिनों के लिए”

इस्लामी विद्वान अक्सर क़ुरान में वर्णित दया, प्रेम और भाईचारे की बात करते हैं। परंतु, इस विमर्श का सबसे बड़ा कड़वा सच यह है कि क़ुरान में मानवता (Humanity) और मोमिन (Believer) को एक समान नहीं माना गया है। 

जितने भी अच्छे मानवीय मूल्य, भाईचारे, और अधिकारों की बात की गई है, वे केवल ‘मोमिनों’ (मुसलमानों) के आपसी संबंधों के लिए सुरक्षित हैं। गैर-मोमिनों (Non-Muslims) के लिए क़ुरान का नज़रिया पूरी तरह अलग है।

1. माता-पिता और परिवार का त्याग

सूरह अत-तौबा (9:23): “ऐ ईमान वालो! यदि तुम्हारे बाप या तुम्हारे भाई ईमान पर कुफ़्र को तरजीह (प्राथमिकता) दें, तो उन्हें अपना मित्र/संरक्षक न बनाओ। और जो ऐसा करे, वही अत्याचारी है।”

आलोचना: यह आयत प्राकृतिक मानवीय संबंधों और पारिवारिक प्रेम की बुनियाद पर चोट करती है। यह आयत खुलकर आदेश देती है कि यदि माता-पिता या भाई गैर-मुस्लिम हों तो उनसे रिश्ता तोड़ दो। जो सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों के विपरीत है। सोचने वाली बात है कि, यदि माता पिता भाई भी दूसरे धर्म के हों तो उनसे रिश्ता नहीं रखना, तो एक मुसलमान के मन मे उन गैर मुस्लिमों का कितना सम्मान होगा जिनसे कोई पारिवारिक रिश्ता भी नहीं?


2. गैर-मुसलमानों से सामाजिक अलगाव (दोस्ती की मनाही)

 गैर-मुसलमानों से दोस्ती की मनाही (क़ुरान  सूरह-इमरान (3:28)

“मोमिन काफ़िरों को मोमिनों के बजाय दोस्त न बनाएँ। और जो ऐसा करेगा, उसका अल्लाह से कोई नाता नहीं…”


आलोचना: यह आयत गैर-मुसलमानों से दोस्ती को साफ़-साफ़ मना करती है। यह धार्मिक अलगाव और सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देती है, जिससे साम्प्रदायिक नफ़रत की जड़ें पड़ती हैं।  

सूरह अल-माइदा (5:51): “ऐ ईमान वालो! यहूदियों और ईसाइयों को अपना मित्र न बनाओ। वे एक-दूसरे के मित्र हैं…”

आलोचना: ये आयतें समाज में सह-अस्तित्व (Co-existence) की संभावना को समाप्त करती हैं। यह धार्मिक अलगाववाद (Religious Segregation) को बढ़ावा देती हैं, जिससे एक मिली-जुली संस्कृति में साम्प्रदायिक खाई पैदा होना स्वाभाविक है।


3. इंसानों का अमानवीयकरण (जानवरों से तुलना)

सूरह अल-अनफ़ाल (8:55): “निस्संदेह अल्लाह के नज़दीक ज़मीन पर चलने वाले जीवों में सबसे बुरे वे हैं जिन्होंने कुफ़्र किया, फिर वे ईमान नहीं लाते।”

सूरह अल-अराफ़ (7:179): “…वे चौपायों (जानवरों) जैसे हैं, बल्कि उनसे भी ज़्यादा भटके हुए…”

सूरह अल-जुमुआ (62:5): “…जैसे कोई गधा किताबों का बोझ ढोता है…”

सूरह तौबा (9:28): “मुशरिक़ तो नापाक हैं, इसलिए वे मस्जिद-ए-हराम के पास न आएँ…”
तफ़सीर इब्ने कसीर: यहाँ मूर्तिपूजा करने वालों  की तुलना गंदगी और मल मूत्र से की गई है। गैर-मुसलमानों को गंदगी कहना , क्या यह इंसानियत है?  

आलोचना: जब किसी विचारधारा में असहमत लोगों को ‘जानवरों से बदतर’ या ‘नापाक’ और ‘मल मूत्र’ घोषित कर दिया जाता है, तो उनके प्रति घृणा और हिंसा को नैतिक रूप से आसान बना दिया जाता है।


भाग 2: क़ुरान की कठोर आयतें – शांति या संघर्ष?

अक्सर यह दावा किया जाता है कि “इस्लाम शांति का धर्म है” और “क़ुरान संपूर्ण मानवता के लिए कल्याण का संदेश है।” परंतु, जब हम कुरान की आयतों और तफ़सीरों का गहन अध्ययन करते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि क़ुरान की कई आयतें सीधे तौर पर आक्रामक और विस्तारवादी सोच को दर्शाती हैं:

  • सूरह अल-अनफ़ाल (8:39):“उनसे लड़ो यहाँ तक कि फ़ितना (फ़साद) न रहे और दीन (धर्म) पूरा का पूरा अल्लाह का हो जाए।”
    • तफ़सीर इब्ने कसीर: यहाँ फ़ितना का स्पष्ट अर्थ शिर्क और कुफ़्र से है। यानी तब तक संघर्ष का आदेश है जब तक हर एक गैर-इस्लामी आस्थाएँ समाप्त न हो जाएँ।
  • सूरह अत-तौबा (9:5) – आयत-ए-सैफ़ (तलवार की आयत):“और जब हराम महीने गुज़र जाएँ, तो मुशरिक़ों (बहुदेववादियों) को जहाँ पाओ, क़त्ल कर दो, उन्हें पकड़ो, उन्हें घेरो और हर घात की जगह उनकी ताक में बैठो…”
    • तफ़सीर: इतिहास गवाह है कि इस आयत का उपयोग मध्यकाल में अनगिनत सैन्य अभियानों और धार्मिक सफ़ाए (Religious Cleansing) को सही ठहराने के लिए किया गया।

  • सूरह अत-तौबा (9:29):“अहल-ए-किताब (यहूदी-ईसाई) से लड़ो जो अल्लाह या आख़िरत पर ईमान नहीं रखते… जब तक कि वे अपने हाथों से जिज़्या (टैक्स) न दें और अपमानित (छोटे बनकर) न रहें।”
    • तफ़सीर तबरी: “यह आयत समानता के अधिकार को नकारती है।” सिर्फ अलग धर्म होने के कारण नागरिकों से जबरन दमनकारी टैक्स लेना और उन्हें दोयम दर्जे का बनाना आधुनिक लोकतंत्र और न्याय के खिलाफ है।

  • सूरह निसा  4:101 – “काफ़िर तुम्हारे दुश्मन हैं।”
    तफ़सीर मज़हरी: “हर गैर-मुस्लिम को दुश्मन घोषित कर दिया गया।” शांति कहाँ है? यदि हर गैर-मुस्लिम दुश्मन है, तो शांति संभव ही कैसे होगी?  
  • सूरह बकरा  2:191 – “और उन्हें जहाँ पाओ क़त्ल करो…”
    इस आयत का उपयोग इस्लामी उग्रवादी यह साबित करने में करते हैं कि गैर-मुसलमानों का सफ़ाया करना ईश्वरीय आदेश है।  
  • सूरह अहजाब 33:61 – “वे शापित हैं; जहाँ कहीं पाए जाएँ, उन्हें पकड़ो और मार डालो।”
    तफ़सीर इब्ने कसीर: “यह मुनाफ़िक़ों और विरोधियों के लिए कहा गया।” लेकिन क्या यह दया है? क्या एक सर्वशक्तिमान ईश्वर बदले की भावना से काम करता है न कि रहम से?
  • सूरह तौबा 9:123 – ऐ ईमान वालों! अपने निकटतम काफ़िरों से लड़ो और उन्हें कठोरता का अनुभव कराओ।”
    तफ़सीर इब्ने कसीर: “हर मुसलमान को आदेश है अपने आसपास मे उपस्थित काफिरों (जो मुसलमान नहीं) से लड़ने का।” यह आदेश इस्लाम की आक्रामक और विस्तारवादी सोच दर्शाता है।  
  • सूरह अनफाल 8:57 – “अगर जंग में उन पर क़ाबू पाओ, तो उन्हें उदाहरण बना दो ताकि दूसरों को सबक़ मिले।”
    तफ़सीर तबरी: “डर फैलाने के लिए क़ैद, ग़ुलामी और यातना।” क्या ईश्वर आतंकवाद को समर्थन करता है?  
  • 66:9 – “ऐ नबी! काफ़िरों और मुनाफ़िक़ों से जिहाद करो और उन पर सख़्ती करो।”
    तफ़सीर तबरी: “रहम न दिखाने का सीधा आदेश।” तो फिर इंसानी मूल्य कहाँ हैं?

  • सूरह निसा 4:56 – “जो हमारी आयतों का इंकार करेंगे, उन्हें आग में जलाएँगे…”
    तफ़सीर मज़हरी: “न मानने पर कठोर सज़ा देने का आदेश।” ईश्वर की करुणा कहाँ है?

  • सूरह तौबा 9:14 – “उनसे लड़ो; अल्लाह उन्हें तुम्हारे हाथों से सज़ा देगा…”
    तफ़सीर इब्ने कसीर: गैर मुस्लिम से लड़ने और हिंसा का सीधा आदेश। 
  • सूरह अल-अंबिया (21:98):“तुम और तुम्हारे पूज्य (जिनकी तुम अल्लाह के सिवा इबादत करते हो) सब जहन्नुम का ईंधन बनोगे।”
    • आलोचना: यह अन्य धर्मों की आस्थाओं और देवी-देवताओं का सीधा अपमान है।

भाग 3: गैर-मुसलमानों का शाश्वत श्राप


सूरह अल-बक़रह (2:6-7): “जिन्होंने कुफ़्र किया – उनके लिए बराबर है कि तुम चेतावनी दो या न दो, वे ईमान नहीं लाएँगे।”
➡ यह दृष्टिकोण विवेक, वैज्ञानिक जिज्ञासा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को नकार देता है।

सूरह अन-निसा (4:56): “जिन्होंने हमारी आयतों का इंकार किया – हम उन्हें आग में झोंकेंगे। जब उनकी खालें जल जाएँगी तो नई खालें देंगे ताकि वे सज़ा चखते रहें…”

सूरह अल-बय्यिनह (98:6): “निस्संदेह, अहल-ए-किताब और मुशरिक़ जो कुफ़्र करते हैं, वे जहन्नुम की आग में होंगे, हमेशा उसमें रहेंगे…”

➡ जन्नत-जहन्नुम का फ़ैसला कर्म, नैतिकता या नीयत से नहीं बल्कि सिर्फ़ “ईमान” से तय होता है। यह किसी न्यायप्रिय ईश्वर का नहीं बल्कि एक संप्रदायवादी देवता का पक्षपात है।  

➡ यानि जिसने अल्लाह के अलवा किसी और को अपना ईश्वर मना या नास्तिक हो गया, उसे सिर्फ इस लिए यातना दी जाएगी कि उसने अल्लाह को अपना ईश्वर क्यू नहीं माना, क्या यह स्वतंत्र चुनाव के अधिकार का हनन नहीं? यह किसी दयालु ईश्वर की भाषा नहीं, बल्कि किसी प्रतिशोधी तानाशाह की भाषा लगती है।


भाग 4: दासप्रथा (Slavery) और रखैल प्रथा की धार्मिक वैधता

आधुनिक दुनिया मानवाधिकारों के तहत गुलामी और मानव तस्करी को सबसे बड़ा अपराध मानती है। परंतु, क़ुरान युद्ध में बंदी बनाई गई महिलाओं को रखैल (Sex Slaves) के रूप में रखने की अनुमति देता है:

सूरह अन-निसा (4:24): “और तुम पर वे विवाहित स्त्रियाँ भी हराम हैं, सिवाय उन औरतों के जो तुम्हारे दाहिने हाथ के क़ब्ज़े में आ जाएँ (युद्ध-बंदी ग़ुलाम स्त्रियाँ)…”

सूरह अल-मोमिनून (23:5-6): “जो अपनी शर्मगाहों की हिफ़ाज़त करते हैं – सिवाय अपनी बीवियों के या उन औरतों के जो उनके दाहिने हाथों के क़ब्ज़े में हैं, तो इसपर वे निंदनीय नहीं हैं।”

  • आलोचना: इन आयतों के माध्यम से ‘मा मलकथ अयमानुकुम’ (जो तुम्हारे सीधे हाथ के अधिकार में हैं) के सिद्धांत के तहत दासी प्रथा और बिना विवाह के बंदी महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने को वैध ठहराया गया। मध्यकाल में इस धार्मिक लाइसेंस का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ। क्या कुरान के मानवता का संदेश यही है?

भाग 5: “धर्म में कोई ज़बरदस्ती नहीं” और ‘मंसूख़’ (Abrogation) का सच

अक्सर इस्लाम के शांतिप्रिय होने के प्रमाण के रूप में दो आयतों का ज़िक्र किया जाता है: सूरह बक़रह (2:256) – “धर्म में कोई ज़बरदस्ती नहीं” और सूरह काफ़िरून (109:6) – “तुम्हारे लिए तुम्हारा धर्म, मेरे लिए मेरा।” लेकिन यह आधा सच है।

क़ुरान 2:256“धर्म में कोई ज़बरदस्ती नहीं।”
अक्सर जब विद्वान इस्लाम को सहिष्णु दिखाना चाहते हैं, तो वे इस आयत का हवाला देते हैं। लेकिन यह केवल आधा सच है।

नस्क़ (Abrogation) का सिद्धांत

क़ुरान खुद कहती है:

مَا نَنسَخْ مِنْ آيَةٍ أَوْ نُنسِهَا نَأْتِ بِخَيْرٍ مِّنْهَا أَوْ مِثْلِهَا
“हम कोई आयत रद्द नहीं करते या भुला नहीं देते, मगर उससे बेहतर या वैसी ही दूसरी लाते हैं।” (क़ुरान 2:106)

यानी, नस्क़ (Abrogation) का सिद्धांत स्थापित कर दिया गया, पुरानी आयत को बाद में आई आयत से बदला जा सकता है। इसी आधार पर विद्वान मानते हैं कि “ला इक्राहा फ़िद्दीन” (धर्म में कोई ज़बरदस्ती नहीं) वाली आयत रद्द हो चुकी है।

इसी सिद्धांत के आधार पर शास्त्रीय इस्लामी न्यायविदों और मुफ़स्सिरों ने स्पष्ट किया है कि मक्का के दौर की ‘शांतिपूर्ण’ आयतें बाद में मदीना में उतरीं ‘तलवार की आयतों’ द्वारा रद्द (मंसूख़) कर दी गई थीं।

  • तफ़सीर अल-तबरी (खंड 3, पृ. 15): “धर्म में कोई ज़बरदस्ती नहीं” वाली आयत उस समय के लिए थी जब मुसलमानों के पास शक्ति नहीं थी। बाद में तलवार वाली आयत (9:5) ने इसे रद्द कर दिया।
  • तफ़सीर क़ुर्तुबी: अधिकतर विद्वान सहमत हैं कि यह आयत जिहाद के आदेशों से मंसूख़ हो चुकी है।
  • इब्न कसीर: “धर्म में कोई ज़बरदस्ती नहीं” वाली आयत बाद की जिहाद की आयतों से रद्द कर दी गई।” (तफ़सीर इब्न कसीर 1/310)
  • अल-नह्हास (अन-नासिख़ वल-मंसूख़): “उम्मत में इस बात पर सर्वसम्मति है कि यह आयत रद्द है।”

रद्द करने वाली (नासिख़) आयतें

  • क़ुरान 9:5: “मुशरिक़ों को जहाँ पाओ मार डालो।”
  • क़ुरान 9:29: “अहल-ए-किताब से लड़ो, जब तक वे जिज़्या न दें और अपमानित न हों।”
  • क़ुरान 2:193: “लड़ो उनसे जब तक धर्म केवल अल्लाह का न हो जाए।”

➡ यानी “धर्म में कोई ज़बरदस्ती नहीं” (2:256) अब लागू नहीं रही, इसे तलवार वाली आयतों ने रद्द कर दिया।


क़ुरान 109:6“तुम्हारे लिए तुम्हारा धर्म, और मेरे लिए मेरा धर्म।”


लेकिन विद्वान और प्रचारक इसे अक्सर “धार्मिक सहअस्तित्व” का नारा बनाकर पेश करते हैं, क्योंकि आम मुसलमान शाने-नुज़ूल (प्रसंग) नहीं पढ़ते।  इस आयत का सच देखने के लिए आप इसके पहले की 5 आयतें पढ़ेंगे तो आप को सारा सच समझ आ जाएगा कि यह सहिष्णुता का संदेश नहीं, बल्कि स्पष्ट अस्वीकृति थी। 

यह आयत सूरह अल-काफ़िरून की छठी और आख़िरी आयत है। अक्सर केवल इस अंतिम पंक्ति – “तुम्हारा दीन तुम्हारे लिए और मेरा दीन मेरे लिए” (لَكُمْ دِينُكُمْ وَلِيَ دِينِ) – को पढ़कर इसे धार्मिक सहिष्णुता और सह-अस्तित्व का संदेश मान लिया जाता है। परंतु, इस सूरह का वास्तविक संदर्भ और अर्थ तभी स्पष्ट होता है जब आयत 1 से 6 तक को समग्रता में एक साथ देखा जाए।

ऐतिहासिक संदर्भ (शाने-नुज़ूल) के अनुसार, यह सूरह मक्का के क़ुरैश (काफ़िरों) और पैग़म्बर मुहम्मद के बीच चल रहे टकराव के दौरान उतरी थी। उस समय मुसलमानों द्वारा मक्का के पारंपरिक देवी-देवताओं की कड़ी आलोचना की जाती थी और उन्हें बुरा-भला कहा जाता था। इस वैचारिक टकराव को समाप्त करने के लिए मक्का के क़ुरैश ने पैग़म्बर साहब के सामने एक व्यावहारिक समझौते का प्रस्ताव रखा: “हमारे देवताओं की निंदा करना बंद करो। आओ, एक समझौता कर लेते हैं, एक साल हम तुम्हारे अल्लाह की इबादत करेंगे और अगले साल तुम हमारे देवताओं की पूजा कर लेना।”

इस समझौते के प्रस्ताव को सिरे से ख़ारिज करने के लिए पूरी सूरह अल-काफ़िरून अवतरित हुई, जो इस प्रकार है:

  1. कह दो: ऐ काफ़िरो!
  2. मैं उसकी इबादत नहीं करता जिसे तुम पूजते हो।
  3. और न ही तुम उसकी इबादत करते हो जिसकी मैं इबादत करता हूँ।
  4. और न ही मैं कभी उसकी इबादत करूँगा जिसे तुम पूजते हो।
  5. और न ही तुम कभी उसकी इबादत करोगे जिसकी मैं इबादत करता हूँ।
  6. तुम्हारा दीन तुम्हारे लिए और मेरा दीन मेरे लिए।

निष्कर्ष:

सूरह की शुरुआत ही सीधे तौर पर “ऐ काफ़िरो!” के संबोधन से होना और बार-बार एक ही बात को दोहराना यह साबित करता है कि यह संवाद कोई आपसी सम्मान या बहुधार्मिक सह-अस्तित्व का संदेश नहीं था। इसके विपरीत, यह मक्का के लोगों के साथ एक पूर्ण वैचारिक और धार्मिक अलगाव की घोषणा थी, जिसने भविष्य में किसी भी प्रकार के धार्मिक समझौते या समन्वय की संभावना को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। अतः यह संवाद आपसी सम्मान या धार्मिक सह-अस्तित्व का संदेश नहीं था, बल्कि यह एक पूर्ण वैचारिक अलगाव और समझौते की हर संभावना को समाप्त करने की एक दोटूक घोषणा थी।


सूरह अनआम (6:108) और टकराव का संदर्भ

सच यह है कि पैग़म्बर मुहम्मद और मुसलमान मक्का वालों के देवताओं को बुरा कहते थे। जब क़ुरैश ने प्रतिकार किया और आशंका हुई कि वे बदले में अल्लाह को गालियाँ देंगे, तब यह आयत नाज़िल हुई:

आयत (6:108, अरबी):
وَلَا تَسُبُّوا الَّذِينَ يَدْعُونَ مِن دُونِ اللَّهِ فَيَسُبُّوا اللَّهَ عَدْوًا بِغَيْرِ عِلْمٍ ۗ

Transliteration:
Wa lā tasubbū alladhīna yadʿūna min dūni llāhi fayasubbū llāha ʿaduwwan bighayri ʿilm.

हिंदी अनुवाद:
“और जिनको वे अल्लाह के सिवा पुकारते हैं उन्हें गाली मत दो, कहीं ऐसा न हो कि वे अज्ञानवश दुश्मनी के कारण अल्लाह को गाली देने लगें।”

तफ़्सीर इब्न कसीर (अरबी उद्धरण)

अरबी:
“إِنَّ الْمُسْلِمِينَ كَانُوا يَسُبُّونَ أَصْنَامَ الْكُفَّارِ فَيَسُبُّونَ اللَّهَ عَدْوًا بِغَيْرِ عِلْمٍ ، فَأَنْزَلَ اللَّهُ: ‘وَلَا تَسُبُّوا الَّذِينَ يَدْعُونَ مِن دُونِ اللَّهِ’…”

हिंदी अनुवाद:
“मुसलमान काफ़िरों के बुतों को गाली देते थे। तब काफ़िर बदले में अल्लाह को अज्ञानतावश गाली देने लगते थे। इस पर अल्लाह ने यह आयत उतारी: ‘उनको गाली मत दो जिन्हें वे अल्लाह के सिवा पुकारते हैं।’

मौदूदी की व्याख्या (तफ़हीम-उल-क़ुरआन)

“कुरैश के लोग अपने देवताओं का मज़ाक उड़ाए जाने पर अल्लाह को गालियाँ देने लगे थे। इसलिए कुरान ने मुसलमानों को चेताया कि वे ऐसी भाषा से बचें। क्योंकि इसका परिणाम यह होगा कि वे लोग दुश्मनी और अज्ञान में अल्लाह का अपमान करेंगे।”

निष्कर्ष

साफ़ है कि सूरह काफ़िरून और सूरह अनआम (6:108) का संदर्भ केवल “सहिष्णुता” नहीं था, बल्कि उस दौर के आपसी टकराव को दर्शाता है।
मुहम्मद और उनके अनुयायी मक्का वालों के देवताओं को गालियाँ देते थे। जब क़ुरैश ने चेतावनी दी कि वे भी बदले में अल्लाह को गाली देंगे, तब यह आयत उतरी।

और अपने देवताओं का अपमान बंद करवाने के लिए मक्का के निवासी पैगंबर मुहम्मद के पद प्रस्ताव ले कर गए, जिसके जवाब मे मुहम्मद ने कहा “तुम्हारा दीन तुम्हारे लिए, मेरा दीन मेरे लिए”

यह आयत धार्मिक सहिष्णुता के लिए नहीं बल्कि धार्मिक अलगाव के संदर्भ मे उतरी थी।


सूरह मायदा 5:32“एक इंसान को मारना पूरी इंसानियत को मारने जैसा है”

मुस्लिम विद्वान अक्सर कुरान (सूरह मायदा 5:32) की इस आयत को दिखाकर कहते हैं कि इस्लाम इंसानियत का धर्म है। लेकिन सच यह है कि यह बात मुसलमानों से कही ही नहीं गई।

इसके पूरे संदर्भ को देखें तो यह आदेश मुसलमानों के लिए नहीं, बल्कि बनी इस्राईल (यहूदियों) के लिए अतीत में दिया गया था। जबकि इसके तुरंत बाद, अगली ही आयत (5:33) में मुसलमानों को आदेश दिया गया है कि जो लोग अल्लाह और उसके रसूल के खिलाफ खड़े हों, उन्हें मार डाला जाए, सूली पर चढ़ा दिया जाए या उनके हाथ-पैर विपरीत दिशाओं से काट दिए जाएँ।

यानी मुसलमानों पर यह आयत लागू ही नहीं होती। उनके लिए तो धार्मिक स्वतंत्रता का इनकार और हिंसा का आदेश है। विद्वान इस कड़वे सच को छिपाकर केवल 5:32 को “मानवता” का संदेश बता देते हैं।


अंतिम सच

आधुनिक मानकों से देखें, तो ये आयतें “आध्यात्मिक मार्गदर्शन” नहीं बल्कि राजनीतिक घोषणा-पत्र (Manifesto) हैं।

एक किताब जो गैर-मुसलमानों को सिर्फ इस लिए आग में जलाने का वादा करती है, क्यूकी वो अल्लाह को अपना ईश्वर नहीं मानता – वह इंसानियत कैसे सिखा सकती है?

अगर कोई व्यक्ति आज इस अंदाज़ में यह बात कहे, तो उस पर IPC 153A, 295A, घरेलू हिंसा, बाल-शोषण और धार्मिक नफ़रत भड़काने जैसी धाराएँ लग सकती हैं

➡ इतिहास और तफ़सीर गवाही देते हैं:

  • चाहे कोई गैर-मुसलमान कितना भी नेक क्यों न हो, क़ुरान उसे सिर्फ़ “ईमान न लाने” की वजह से हमेशा के लिए जहन्नुम का हक़दार ठहराती है।
  • क्या एक न्यायप्रिय ईश्वर अच्छे इंसानों को केवल विश्वास न करने पर सज़ा देगा?
  • क्या कोई दैवी सत्ता इतनी आत्ममुग्ध हो सकती है कि अपनी पूजा न करने वालों को भीषण यातना में झोंक दे?

मूल निष्कर्ष (Core Findings)

क़ुरान की आलोचनात्मक पड़ताल से स्पष्ट होता है कि यह प्रणाली:

  • अनुयायियों को परिवार छोड़ने का आदेश देती है,
  • गैर-मुसलमानों से मित्रता मना करती है,
  • युद्ध-बंदियों के बलात्कार को वैध करती है,
  • जिज़्या के ज़रिए दूसरों को अपमानित करती है,
  • औरतों को दोयम दर्जे पर रखती है।

➡ ऐसा धर्म मानवता की रक्षा का दावा नहीं कर सकता।

भाग 5: सुधारवादी बनाम पारंपरिक दृष्टिकोण: एक विरोधाभास

आज के युग में कुछ आधुनिकतावादी और सुधारवादी इस्लामी विद्वान (जैसे जावेद अहमद ग़ामिदी, फ़ज़लुर रहमान या असग़र अली इंजीनियर) इन कठोर आयतों की व्याख्या पूरी तरह से ‘ऐतिहासिक और युद्धकालीन संदर्भ’ (Contextual) के रूप में करते हैं। उनका तर्क है कि ये आदेश केवल सातवीं सदी के अरब के विशेष हालात के लिए थे और आज प्रासंगिक नहीं हैं।

परंतु, यह आधुनिक व्याख्या स्वयं इस्लाम के मूल और स्थापित सिद्धांत के सीधे विरोधाभास में खड़ी होती है। रूढ़िवादी और मुख्यधारा का इस्लामी विमर्श स्पष्ट रूप से मानता है कि क़ुरान अपरिवर्तनीय है और इसके आदेश कयामत (दुनिया के अंत) तक के लिए सार्वभौमिक (Universal) हैं। ऐसे में, इन आयतों को केवल “उस दौर की घटना” बताकर पल्ला झाड़ना, मूल टेक्स्ट की वैचारिक कठोरता को छिपाने के लिए एक ‘अपोलोजेटिक’ (बचावत्मक) प्रयास से अधिक कुछ नहीं प्रतीत होता। क्योंकि यदि इन आयतों को केवल सातवीं सदी तक सीमित मान लिया जाए, तो क़ुरान की सार्वभौमिकता और ईश्वरीय अपरिवर्तनीयता का दावा स्वतः ही समाप्त हो जाता है।

निष्कर्ष: आधुनिक कानून और मानवीय मूल्य

यदि आज के सभ्य समाज में कोई संगठन या व्यक्ति इस प्रकार की भाषा का उपयोग करे – जो गैर-मुसलमानों को ‘नापाक’ कहे, उनके देवी-देवताओं को ‘नरक का ईंधन’ बताए, और असहमत होने वालों को शाश्वत आग में जलाने की बात करे, तो उस पर आधुनिक कानूनी व्यवस्था के तहत धार्मिक नफ़रत भड़काने (जैसे भारत में IPC/BNS की धाराएँ), घरेलू हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर मामले दर्ज हो सकते हैं।

क़ुरान की इस आलोचनात्मक पड़ताल से स्पष्ट होता है कि यह ग्रंथ एक सार्वभौमिक मानवीय भाईचारे के बजाय एक कड़े संप्रदायवादी विभाजन (Believers vs Non-Believers) की वकालत करता है। जब तक इन प्राचीन ग्रंथों के शाब्दिक और पारंपरिक अर्थों को अंतिम, शाश्वत और कयामत तक के लिए अपरिवर्तनीय सत्य माना जाता रहेगा, तब तक आधुनिक मानवीय मूल्यों (Human Rights), लैंगिक समानता और इन मध्यकालीन धार्मिक आदेशों के बीच का टकराव टलना असंभव है।

📢 यह लेख आपको उपयोगी लगा?
🙏 हमारे प्रयास को support करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top
Support Asli Momin